Saturday, April 26, 2025

देवबंद में बस पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक और वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद में सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल की बस पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश किया गया है। इससे पूर्व पुलिस मुख्य नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।

 

 

[irp cats=”24”]

बता दे कि बीते दिनो सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल की बस पर बुलेट और बाइक सवार पांच लोगों ने मकबरा गांव के समीप फायरिंग कर दी थी। जिसमें कई गोलियां बस की बॉडी में जाकर लगी थी। इसमें कई छात्र गोली लगने से बाल-बाल बच गए थे। इस मामले में बस ड्राइवर रवि कुमार की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

 

 

पुलिस ने मुख्य नाबालिग आरोपी (14) को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आज सरसावा के मोहल्ला अभिषेक नगर निवासी विशु उपाध्याय (22) को मकबरा पुलिया से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय