Sunday, September 22, 2024

सहारनपुर में कुत्तों के झुंड ने चार साल के बच्चे को नोचकर मार डाला, परिजनों में मचा कोहराम 

सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)। थाना क्षेत्र के ग्राम इस्लामनगर के मजरा काजीपुर में कुत्तों के झुंड ने चार साल के बच्चे विशांत पुत्र विनय को नोचकर मार डाला। विशांत परिवार में इकलौता पुत्र था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मजरा काजीपुरा निवासी विनय अपनी पत्नी सपना के साथ खेत में काम कर रहा था। उन्होंने खेत में सब्जी लगा रखी है। वह अपने चार वर्षीय बेटे विशांत को भी साथ ले गए थे। पति-पत्नी खेत में काम करने लगे। इसी समय खेलते-खेलते बच्चा उनसे अलग हो गया। तभी पांच से छह कुत्तों का झुंड खेत में आ गया। कुत्तों का झुंड बच्चे को खींचकर दूसरे खेत में ले गया। जहां पर बच्चे को बुरी तरह से नोच डाला।
बच्चे की चीख सुनकर विनय और सपना दौड़ वहां पहुंचे लेकिन तब तक कुत्ते ने उनके बच्चे को मार डाला था। पता लगते ही गांव से लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। विनय का विशांत इकलौता बेटा था। अब दो बेटी हैं, जिनमें एक दिव्यांग है। विनय मजदूरी कर परिवार को चला रहा है।
जिस तरह आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्चे को शिकार बनाया है, उससे लोगों में दहशत है। लोग खेतों में जाने से डर रहे हैं। ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है, ताकि दोबारा इस तरह की घटना न हो सके। बच्चें की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय