Wednesday, September 25, 2024

देवबंद में तीन लोगों को पुलिस ने अवैध रूप से पशु कटान करते हुए गिरफ्तार कर भेजा जेल

देवबंद (सहारनपुर)। तीन लोगों को पुलिस ने अवैध रूप से पशु कटान करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने देवबंद नगर के मोहल्ला बैरुन कोटला में अवैध रुप से पशुओं का कटान कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से भैंसे का मांस और कटान के उपकरण बरामद हुए हैं।
पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला बैरुन कोटला स्थित शकील के घेर में छापा मारा। जहां कई लोग अवैध रुप से पशुओं का कटान करते हुए मिले। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस को मौके से पांच क्विंटल भैंस का मांस, दो भैंस की खाल और पशुओं के अवशेष के साथ ही कटान के उपकरण भी बरामद हुए हैं।
पुलिस ने इस मामले में मोहल्ला अबुलमाली निवासी साकिब, बैरुन कोटला निवासी शकील और समीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय