Saturday, April 19, 2025

उपराष्ट्रपति ने ग्रेनो में यूपी अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो-2024 का किया भव्य शुभारंभ

नोएडा। इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में उद्यमियों के महाकुंभ यूपी अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो-2024 का शुभारंभ आज दोपहर से शुरू हो गया। दोपहर को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इसका विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी, प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी व वियतनाम के राजदूत गुयेन थान्ह सहित अन्य शामिल रहें।
इस ट्रेड शो में 80 से ज्यादा देश भाग ले रहे। मेले में भारत के साथ वियतनाम साझेदार देश के रूप में भाग लेगा। एक्सपो मार्ट में यूपीआईटीएस 2024 की तैयारिया लगभग पूरी हो चुकी है। पिछले संस्करण की तुलना में यह आयोजन इस बार बड़े स्तर पर आयोजित होने वाला है। बहुत सारे विभागों के यहां पर स्टाल लगाये गए हैं। इस दौरान मैन्युफैक्चरिंग, तकनीक, कृषि, वस्त्र, स्वास्थ्य, पर्यटन आदि क्षेत्रों के 2500 से अधिक प्रदर्शकों की भागीदारी के साथ 3.5 लाख से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के आने की उम्मीद है।

अधिकारियों का कहना है कि ट्रेड शो यूपी को 2027 तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ाएगा। यहां पर  भव्य शो में बहुत सारे उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा, जो उत्तर प्रदेश में बनाए और निर्मित किए गए हैं और जिनकी वैश्विक बाजार में अपार संभावनाएं हैं। यूपी सरकार की एक जिला एक उत्पाद की पॉलिसी को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के अलावा लगभग 212 वीआईपी कार्डधारक शामिल हुए। पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के करीब 2 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

यह भी पढ़ें :  बंगाल में प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह से चरमराया, राष्ट्रपति शासन लागू हो- जगदंबिका पाल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय