Saturday, April 12, 2025

भाजपा सरकार में किसान उपेक्षा का शिकार : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में किसान उपेक्षा का शिकार है। भाजपा ने किसानों से आय दोगुनी करने से लेकर अन्य कई बड़े-बड़े वादे किये लेकिन कोई भी वादा पूरा नहीं किया।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि यह सरकार किसानों को खाद-बीज और अन्य सुविधाएं भी नहीं उपलब्ध करा पा रही है। किसानों को आलू, गेहूं और अन्य फसलों की बुआई के लिए डीएपी, एनपीके और अन्य उर्वरकों की आवश्यकता है लेकिन कन्नौज, मैनपुरी, सम्भल समेत अन्य जिलों के किसान डीएपी खाद और उर्वरकों के लिए भटक रहे है। सहकारी समितियों पर उर्वरक नहीं है। सम्भल में डीएपी के लिए किसान दिनभर लम्बी-लम्बी लाइन में खड़े दिखाई देते है। फिर भी खाद नहीं मिल रही है। किसान खुद को ठगा महसूस कर रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अन्नदाता चौतरफा संकटों से घिरा हुआ है। तराई जिलों में किसान बाढ़ से पीड़ित हैं। सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में हैं। उनकी फसलें बर्बाद हो चुकी है। सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिल रही है। बहराइच, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर और सीतापुर में भेड़िया और जंगली जानवरों से किसानों और आम लोगों में दहशत और परेशानी है। जंगली जानवरों के हमले में कई लोगों की जान जा चुकी है।

इसी तरह से छुट्टा जानवरों के कारण भी किसानों की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है लेकिन यह सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति पूरी तरह उदासीन है। भाजपा सरकार में पूरे सिस्टम पर भ्रष्टाचार और अकर्मण्यता हावी है। किसानों को लेकर हमेशा इस सरकार का रवैया उपेक्षापूर्ण रहा है। भाजपा सरकार की नीतियां किसान विरोधी और शोषणकारी है। किसानों का हर स्तर पर शोषण हो रहा है।

यह भी पढ़ें :  वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पर राष्ट्रपति की मुहर, गजट अधिसूचना जारी

उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश का किसान भाजपा के झूठ और लूट को समझ चुका है। अब किसान इस सरकार को बर्दास्त नहीं करेगा। आने वाले समय में भाजपा को सबक सिखाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय