Thursday, April 17, 2025

कांग्रेस ने देश की जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम किया – राजनाथ सिंह

झज्जर। हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झज्जर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक दलित विरोधी पार्टी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, “राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री थे और उन्होंने माना था कि मैं दिल्ली से 100 पैसा भेजता हूं, लेकिन 15 पैसा ही लोगों तक पहुंच पाता है और 85 पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है और वह कुछ कर भी नहीं पाते। मगर, मोदी सरकार में 100 पैसे दिल्ली से भेजे जाते हैं तो वह 100 पैसे जनता की जेब तक पहुंच पाते हैं।

 

 

कांग्रेस ने देश की जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम किया है।” उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “क्या आप ऐसे लोगों का समर्थन करेंगे, जो दूसरे के घरों में जाकर अपने घर की छवि को खराब करने का काम करेंगे? इसलिए मेरी आपसे यही अपील है कि भाजपा का समर्थन करें। भारत दुनिया का इकलौता ऐसा देश है, जिसके प्रधानमंत्री को 20 देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है।

 

ये सम्मान सिर्फ प्रधानमंत्री का नहीं है बल्कि भारत का सम्मान है।” उन्होंने आगे कहा, “राहुल गांधी, भारत की साख को धूमिल करने की कोशिश करते हैं और बोलते हैं कि सिखों को गुरुद्वारे में जाने में परेशानी होती है। वह कहते हैं कि भारत में सिखों को पगड़ी और कड़ा पहनने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। मैं आपसे पूछता हूं कि क्या ऐसा प्रतिबंध यहां कभी भी लगा है? हम सिख गुरुओं का सम्मान करते हैं और उन पर पूरे भारतवासियों को नाज है।”

यह भी पढ़ें :  साढ़े तीन साल में मोदी सरकार ने सहकारिता क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया हैः अमित शाह
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय