Tuesday, October 1, 2024

मेरठ में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन में दी गई भावभीनी विदाई

मेरठ। मेरठ पुलिस लाइन मेें आज सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी,कर्मियों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी, कर्मचारी को पुष्प माला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंटकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी,कर्मचारीगणों के विदाई के अवसर पर एसएसपी मेरठ के निर्देशन में एसपी यातायात,एसपी लाईन राघवेन्द्र कुमार मिश्र द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों को फूलमाला पहनाते हुए प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉली बैग प्रदान किया गया। उनको भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी।

 

इस दौरान सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी,कर्मचारीगणों के परिवारीजन एवं पुलिस लाईन मदों में नियुक्त अधिकारी,कर्मचारियों की उपस्थित रही। सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को विदाई के अवसर पर जलपान कराया गया। सेवानिवृत्त अधिकारियों की विदाई समारोह से सम्बन्धित समस्त व्यवस्था आयोजन स्थल पुलिस लाईन स्थित सभागार में हरपाल सिंह प्रतिसार निरीक्षक ने की।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय