Tuesday, October 1, 2024

इंद्रसेन रेड्डी नल्लू ने मिजोरम के राज्यपाल के रूप में शपथ ली

आइजोल। त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेन रेड्डी नल्लू ने अतिरिक्त प्रभार के साथ ही मिजोरम के राज्यपाल के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। गुवाहाटी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नेल्सन सेलो ने सोमवार को राजभवन के दरबार हॉल में इंद्रसेना रेड्डी नल्लू को शपथ दिलाई। मुख्य सचिव डॉ. रेनू शर्मा ने भारत के राष्ट्रपति द्वारा जारी नियुक्ति पत्र पढ़कर सुनाया।

राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री लालदुहोमा, विधानसभा अध्यक्ष लाल बिकाजमा, गृह मंत्री के सपडांगा और मंत्रिमंडल के कुछ सदस्य, मुख्य सचिव डॉ. रेनू शर्मा, लोकसभा सदस्य रिचर्ड वानलालहमांगाइहा सहित शीर्ष सरकारी अधिकारी, अन्य आमंत्रित गणमान्य व्यक्ति और राजनीतिक हस्तियां उपस्थित थीं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

ज्ञात हो कि इंद्रसेन रेड्डी नल्लू त्रिपुरा के राज्यपाल हैं। मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कम्हांपति छुट्टी पर हैं। इसलिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंद्रसेन रेड्डी नल्लू को अतिरिक्त प्रभार के साथ अस्थायी (कार्यवाहक) राज्यपाल नियुक्त किया। बीते रविवार को वह अगरतला से आइजोल पहुंचे थे।

उल्लेखनीय है कि इंद्रसेन रेड्डी नल्लू का जन्म 31 मार्च, 1949 को अविभाजित आंध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) के नलगोंडा जिले के गनुगबांदा गांव में हुआ था। उनके पिता एन राम रेड्डी (मृतक) और मां हनुमयम्मा (मृतक) हैं। उनकी पत्नी का नाम रेणुका नल्लू है। उनके तीन बेटे हैं।

इंद्रसेन रेड्डी नल्लू 1983, 1985 और 1999 में तीन बार अविभाजित आंध्र प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए। 2003 में वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने। इंद्रसेन रेड्डी नल्लू को 2014 में पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव भी नियुक्त किया गया था।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय