Wednesday, October 2, 2024

शिवसेना के जिला प्रमुख बने आनंद प्रकाश गोयल, ओंकार पंडित महानगर प्रमुख बनाया

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मुजफ्फरनगर। जनपद में शिवसेना को और अधिक सक्रिय करने के उद्देश्य से पार्टी के वेस्ट उप प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने पार्टी के पुराने नेता आनंद प्रकाश गोयल को जिला प्रमुख और ओंकार पंडित को महानगर प्रमुख नियुक्त किया है। उन्होंने दोनों पदाधिकारियों को 15 दिनों के भीतर अपनी-अपनी कार्यकारिणी तैयार करने के निर्देश दिए।

ललित मोहन शर्मा ने बताया कि शिवसेना, एकनाथ शिंदे के दिशा-निर्देशों पर सक्रिय रूप से कार्य कर रही है और पश्चिम उत्तर प्रदेश के 14 जनपदों में शिवसेना शिंदे का विस्तार किया जा चुका है। उन्होंने जल्द ही शिवसेना का एक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने की भी घोषणा की।

 

नवनियुक्त जिला प्रमुख आनंद प्रकाश गोयल ने कहा कि वे संगठन के विस्तार के लिए सक्रिय रूप से काम करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में हमेशा शामिल रहेंगे। इस अवसर पर क्रांतिसेना महासचिव पंडित संजीव शंकर, क्रांतिसेना जिला प्रमुख मुकेश त्यागी, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, चेतन देव विश्वकर्मा, संजीव वर्मा, अमित गुप्ता और अन्य प्रमुख लोग भी उपस्थित थे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय