Friday, October 4, 2024

भाजपा राज में प्रदेश के युवाओं का भविष्य हुआ अंधकारमय: डा. गिरीश

मुजफ्फरनगर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एव राष्ट्रीय लोकसत्ता पार्टी के उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने उप चुनाव से पूर्व भाजपा पर भ्रष्ट्राचार, बेरोजगारी एवं किसानों के साथ सौतेले व्यवहार को लेकर जमकर तंज कसा हैं। केन्द्र व प्रदेश में काबिज भाजपा सरकार पर नोजवानों के भविष्य को बरबाद करने एवं भ्रष्ट्राचार को चरम पर लाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार का आगामी उप चुनाव में पराजित करने की बात कही है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डा. गिरीश एवं पार्टी के राज्य सचिव का. अरविन्द राज स्वरूप ने मीडिया सेंटर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश में काबिज भाजपा की योगी सरकार पर जमकर बरसे। उप चुनाव से पूर्व तमाम राजनितिक पार्टी एवं अराजनितिक पार्टीयां सत्ता हासिल करने के लिए जुगत भिडाने में लगी हुई हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी यूपी ने भी प्रदेश में पहली बार सियासी मैदान में अपने सियासी खिलाडियों को उतारकर भाजपा का इलाज करने का दावा किया हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एव राष्ट्रीय लोकसत्ता पार्टी उत्तर प्रदेश के नौजवानों एवं किसानों के हित में कार्य करने के लिए सियासी मैदान में आने की बात कही।

 

 

राष्ट्रीय सचिव डॉ. गिरीश ने बताया कि चुनाव कोई भी हो वह गरीब, दलितों, अल्पसंख्यकों, युवाओं, किसानों एवं मेहनतकशों के ज्वलंत मुद्दों पर आधारित होता हैं। उन्होने कहा कि आज के दौर में युवा रोजगार के अभाव में दर दर की ठोकरें खा रहे हैं। पढ़ाई एवं इलाज सब प्राईवेट कर दिये गए हैं और इनके बेहद महंगे होने से गरीब वंचित हो रहे हैं। दबंग लोग दलितों अल्पसंख्यकों और कमजोर लोगों पर भारी जुल्म ढा रहे है। महिलाओं और बच्चियों तक को बलात्कार और सामूहिक बलात्कार की त्रासदी झेलनी पड़ रही है। अनेक जगह आरोपी दबंगों को बचाया जा रहा है और बुलडोजर की कार्यवाही राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ की जा रही हैं।

 

 

फर्जी एंकाउटर्स न्यायिक प्रणाली को ही रोद रहे हैं। कानून व्यवस्था चरमरा कर रह गयी है। पुलिस प्रशासन पर से जनता का विश्वास हठ सा गया है। भ्रष्ट्राचार सातवें आसमान पर है। जातीय जनगणना के लिए व्यापक आवाजे उठ रही हैं, पर सरकार टालमटोल कर रही है। तमाम समस्याओं से मुह चुरा रही डबल इंजन सरकार शिगूफेबाजी कर रही है। वन नेशन वन इलेक्सन उनका ऐसा ही नया शिगूफा है। राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही सार्वजनिक उपक्रमों को बेच रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल के दामों में भारी कमी के बावजूद पेट्रोल डीजल के दामों में कमी नहीं की गयी है। गैस सिलेन्डर के दाम बढ़ाए गए हैं और टोल टेक्स बढ़ाने की तैयारी है। इससे महंगाई और बढ़ेगी, विकास रुकेगा और बेरोजगारी में बढ़ोत्तरी होगी ही।

 

 

इन सवालों का समाधान कर जनता को राहत प्रदान करने के बजाय शासक दल भाजपा और उसके समर्थक संगठन सामाजिक विभाजन कर वोट की राजनीति कर रहे हैं। गाय के नाम पर निर्दोषों की हत्या की जा रही है। धर्मस्थलों की आड़ में राजनीतिक रोटियाँ सेंकी जा रही हैं। हद तो तब हो गयी जब मंदिरों से साई बाबा की मूर्तियों तक हटा दी गई। अफसोस यह है कि इन सवालों पर सपा कांग्रेस और बसपा जैसी पार्टियां खामोश हैं। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर गिरीश, प्रदेश सचिव अरविंद राज स्वरूप, जिला सचिव शाहनवाज खान, छोटे खा, राष्ट्रीय संयोजक आरसी गहरा प्रदेश अध्यक्ष एसएस राही जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश व अन्य कार्येकर्ता मौजूद रहे।

 

 

मीरापुर विधान सभा की बदल देंगे सूरत: इंजीनियर आरपी सिंह
मुजफ्फरनगर। जनपद की मीरापुर विधान सभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारने का दावा किया हैं। उन्होने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एव राष्ट्रीय लोकसत्ता पार्टी गठबंधन ने इस सीट पर शिक्षित और संघर्षशील साथी इंजीनियर आरपी सिंह अंबेडकर को अपना प्रत्याशी बनाया है वे भाकपा के चुनाव निशान हसिया बाल पर चुनाव मैदान में उतरेंगे। चुनावी दौर में भारतीय कम्युनिस्ट पाटी व लोक सत्ता पार्टी संयुक्त रूप से क्षेत्रीय समस्याओं के मुद्दों को लेकर ही जनता के बीच जायेगी।

 

 

उन्होने कहा कि आज तक चुनावी दौर में तमाम राजनितिक पार्टी और अराजनितिक पार्टी क्षेत्रीय मुद्दो को लेकर जनता के बीच नही गई, बल्कि हिन्दू मुस्ल्मि एवं जातियों के विभाजन का मुद्दा जनता के बीच उठाकर सत्ता हासिल करने का खेल खेला जाता हैं। उन्होने कहा कि मीरापुर विधान सभा सीट के क्षेत्रवासियों को उनकी समस्याओं से निजात दिलाकर मीरापुर विधान सभा को एक नया रूप देकर सत्ताधारी पार्टीयों को विकास का असली आइना दिखाने का काम किया जायेगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय