Tuesday, October 15, 2024

सहारनपुर को उत्तराखंड से जोड़ने वाले रिंग रोड़ का होगा निर्माण, 450 करोड़ रूपए की लागत आएगी

सहारनपुर। सहारनपुर में रिंग रोड़ का निर्माण किया जाएगा। सहारनपुर शहर को बेहट, कलसिया, बादशाहीबाग, होते हुए देहरादून रोड़ तक 14 किलोमीटर की फोर लेन सड़क बनाई जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि इस पर करीब 227 करोड़ रूपए खर्च होंगे।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

 

जबकि ढाई सौ करोड़ रूपए छह लाख वर्गमीटर भूमि के अधिग्रहण पर खर्च होंगे। इस रिंग रोड़ के बन जाने से सहारनपुर शहर को जाम से मुक्ति  मिलेगी और वाहनों की गति बढ़ने से यात्रा के समय में बचत होगी। रिंग रोड़ के निर्माण क्षेत्र में आने वाले मकान और पेड़ों के कटान पर 58 करोड़ रूपए खर्च होने का अनुमान है।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक रिंग रोड़ देवला बेहट रोड़ को हरोड़ा देहरादून नेशनल हाइवे से जोड़ते हुए शहर में रिंग रोड़ बनाया जाएगा। करीब 14 किलोमीटर लंबी और 45 मीटर चौड़ाई की इस रिंग को बनाने के लिए साढ़े छह लाख वर्ग मीटर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। पूरे रिंग रोड़ के निर्माण पर करीब 450 करोड़ रूपए की लागत आएगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय