Monday, October 14, 2024

मेरठ में महिला की गर्दन काट बेटे को अगवा कर की हत्या, शव खेत से बरामद

मेरठ। मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से महिला की गर्दन काट दी। महिला को घायल करने के बाद आरोपी उसके तीन साल के बेटे का अपहरण कर ले गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हमलावर को गिरफ्तार कर महिला के बच्चे के बारे में पूछताछ की। पता चला आरोपी ने बच्चे को मार डाला है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

 

आरोपी हमलावर की निशानदेही पर मृत बच्चे का शव आज सुबह खेत से बरामद हुआ है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कल रविवार की देर रात थाना परतापुर पुलिस को सूचना मिली कि गांव काशी के पास महिला गंभीर हालात में पड़ी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में महिला ने बताया की युवक सालिम ने उसको घायल किया है और उसके बच्चे को लेकर चला गया है। महिला से मिली जानकारी के बाद पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लग गईं।  पुलिस ने आरोपी हमलावर सालिम को गिरफ्तार किया और पूछताछ की गई।

 

 

 

गिरफ्तार आरोपी सालिम ने बताया बच्चे को उसने मारकर खेत में दफनाया है। उसकी निशानदेही पर बच्चे का शव आज सुबह बरामद कर लिया गया है। थाना परतापुर पुलिस के घायल महिला का नाम नजराना पत्नी निजाम निवासी काशी गांव है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नजराना का सालिम से प्रेम प्रसंग चल रहा है। किसी बात पर सालिम और नजराना के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद सालिम ने गुस्से में नजराना की गर्दन काट दी।

 

 

 

जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जाता है कि नजराना का पति मेरठ से बाहर नौकरी करता है। नजराना अपने तीन साल के बेटे के साथ परतापुर फ्लाईओवर के पास ब्रज विहार कॉलोनी में सालिम से मिलने गई थी। जहां पर किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और आरोपी ने घटना को अंजाम दे डाला।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय