Tuesday, October 22, 2024

गाजियाबाद में सात दिवसीय समारोह का समापन, झांकियां पुरस्कृत

गाजियाबाद। महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव प्रबंधन समिति द्वारा नवयुग मार्केट में आयोजित 7 दिवसीय प्रकटोत्सव समारोह का समापन हो गया। इस दरम्यान शोभा यात्रा में शामिल झांकियों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि आध्यात्मिक गुरु डॉ. पवन सिन्हा रहे। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि भारत की धरती पर जो संस्कृति जन्म लेती है, वह समूचे विश्व का नेतृत्व करती है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

 

इसका बड़ा उदाहरण महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित वाल्मीकि रामायण है। यदि रामायण ना होती तो आज सात्विक रिश्तों की जानकारी दुनिया को नहीं हो पाती। भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जहां सभ्यता, भाईचारा और समन्वय की भावना से काम होता है। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि नारायण के बिना भारतीय संस्कृति की कल्पना संभव नहीं है।

 

 

 

भाजपा के महानगराध्यक्ष संजीव शर्मा, प्रकटोत्सव प्रबंधन समिति के संरक्षक प्रदीप चौहान, राहुल चौहान, संजय टांक, अमित चंद, गौरव मकवाना ने भी विचार व्यक्त किए। ऊदल नगर, बोंझा, सेवा नगर, रईसपुर, डासना, गुलधर, मुरादनगर व नंदग्राम स्थानों की झांकियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह में सिद्धार्थ करोतिया, वीरेंद्र कंडेरा, मनोज, संजय, प्रकाश सूद, रोहित मेहरा, नीरज वाल्मीकि, मोनिका पंडित, सुभाष वाल्मीकि, जितेंद्र मकवाना आदि मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय