Monday, April 28, 2025

स्मृति ने मुंह दिखाई की रस्म में दुल्हन को दिया आवास का तोहफा

अमेठी- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी यूं ही नहीं अमेठी की दीदी के बन गई है। श्रीमती ईरानी हमेशा आम लोगों से सीधे जुड़ने कर रिश्तों की डोर मजबूत करने का प्रयास करती है। इसी कड़ी मेें शुक्रवार को स्मृति की मुलाकात एक नई नवेली दुल्हन से हो गई।


स्मृति ईरानी ने परंपरा का निर्वहन करते हुए सबसे पहले मुंह दिखाई की रस्म अदा की और दुल्हन को एक आवास और नगद धनराशि देकर मुंह दिखाई की रस्म निभाई। केंद्रीय मंत्री का इस तरह प्यार पाकर दुल्हन मुदित हो गई। दुल्हन ने घूंघट के अंदर से केंद्रीय मंत्री के स्नेह के प्रति खुशी का इजहार किया।


श्रीमती ईरानी बृहस्पतिवार से अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में तीन दिवसीय दौरे पर है। दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को उनका काफिला संसदीय क्षेत्र के पीथीपुर पुर गांव जन चौपाल कार्यक्रम में पहुंचा। वहां लोगों से मिलकर उनका काफिला बीजेपी कार्यकर्ता विवेक मिश्र के घर पहुंचा जहां स्मृति ईरानी ने विवेक मिश्र के यहां लंच किया।

[irp cats=”24”]

वहां उनकी मुलाकात गांव की एक नई नवेली दुल्हन से हो गई। यूपी के गांवों में जब दुल्हन आती है तो दुल्हन की मुंह दिखाई की परंपरा होती है। स्मृति ने इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रिश्ते की डोर को मजबूत करते हुए दुल्हन को बुला लिया। उन्होने दुल्हन को बुलाते हुए कहा “ ये बहू इधर आओ। पहले घूंघट उठाओ तभी मुंह दिखाई का शगुन मिलेगा। स्मृति के इस प्यार से अभिभूत दुल्हन ने घूंघट उठा कर स्मृति ईरानी का अभिवादन किया।

मुंह दिखाई की रस्म अदा करने के बाद स्मृति ईरानी ने दुल्हन को शगुन के रूप में कुछ रुपए और एक आवास दिया। शगुन पाकर दुल्हन ने भी अपना फर्ज निभाया और स्मृति ईरानी से आशीर्वाद लिया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री का काफिला आगे बढ़ गया।


पीठीपुर से केंद्रीय मंत्री का काफिला धनापुर पहुंचा जहां स्मृति ईरानी ने जन चौपाल में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुई। इसके बाद उनका काफिला सरैया दुबान गांव पहुंचा जहां उन्होंने जन चौपाल में लोगों से मुलाकात किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय