Monday, April 28, 2025

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की घोषणा नहीं हुई पूरी, बिजलीकर्मियों के उत्पीड़न के विरोध में कर्मचारी करेंगे आज प्रदर्शन

लखनऊ -उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मचारियों ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुये 24 मार्च को रैली के जरिये विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है।


कर्मचारियों का आरोप है कि हाल में हुई हड़ताल के बाद ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की घोषणा के तहत बिजली कर्मचारियों पर निलम्बन, निष्कासन और एफआईआर की कार्यवाही को वापस नहीं लिया गया है जिसके विरोध में राज्य सरकार के विभागों, निगमों, निकायों के कर्मचारी महासंघों और कर्मचारी संयुक्त परिषदों के तत्वाधान में 24 मार्च को लखनऊ में सरोजिनी नायडू पार्क के पास बी.एन. सिंह प्रतिमा स्थल पर कर्मचारी प्रदर्शन एवं रैली करेंगे।


‘बिजली कर्मियों का उत्पीड़न वापस हो – समझौता लागू करो’ मंच के संयोजक अमरनाथ यादव ने बताया कि बिजली कर्मियों के उत्पीड़न के विरोध में प्रदेश के सभी कर्मचारी महासंघ और कर्मचारी संयुक्त परिषद एक साथ आ गये हैं।

[irp cats=”24”]

पदाधिकारियों ने बताया कि मंच का उद्देश्य बिजली कर्मियों का उत्पीड़न समाप्त कराना और ऊर्जा मंत्री के साथ हुए तीन दिसम्बर 2022 के समझौते का क्रियान्वयन सुनिश्चित कराना है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय