Monday, October 28, 2024

मेरठ में रोडवेज कर्मचारियों का आरएम कार्यालय पर धरना, दी चेतावनी

मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारी बस की स्टीयरिंग थामने के बजाय रोड पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में जबकि दीपावली करीब है कर्मचारियों का सड़क पर उतरना रोडवेज प्रशासन और यात्रियों के लिए मुसीबत का सबव बन सकता है।

परिवहन निगम कर्मचारियों का कहना है कि उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर परिवहन निगम प्रशासन गंभीर ही नहीं है।अब यह बर्दाश्त से बाहर हो रहा है। गुरुवार को दिल्ली रोड स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर यूपी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन ने धरना दिया और परिवहन निगम प्रशासन को चेतावनी दी कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाए, नहीं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कहा कि प्रबंधन कर्मचारियों की जायज मांगों को बार-बार टाल रहा है, जिसके कारण इस धरना की आवश्यकता पड़ी है। उन्हाेंने कहा कि संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, मृतक आश्रितों को नौकरी देने, आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन महंगाई के अनुसार बढ़ाने, डग्गामार वाहनों पर नियंत्रण करने, कर्मचारी ईएसआई योजना और कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने सहित हमारी अन्य मांगें हैं। यूनियन नेता ने कहा कि इन मांगों का उद्देश्य सिर्फ कर्मचारियों के हित को सुरक्षित करना नहीं है, बल्कि यह परिवहन निगम के भविष्य को भी सुनिश्चित करने का प्रयास है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय