Saturday, April 12, 2025

प्रधानमंत्री ने 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक की स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

नई दिल्ली। धन्वंतरि जयंती और 9वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) में आयोजित समारोह में लगभग 12,850 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के लिए खुशी की बात है कि आज 150 से ज्यादा देशों में आयुर्वेद दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये आयुर्वेद को लेकर बढ़ रहे वैश्विक आकर्षण का प्रमाण है। ये प्रमाण है कि नया भारत अपने प्राचीन अनुभवों से विश्व को कितना कुछ दे सकता है।

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर देशवासियों को धनतेरस, भगवान धनवंतरि जयंती और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस वर्ष की दीपावली को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “500 वर्षों के बाद ऐसा अवसर आया है, जब अयोध्या में रामलला की जन्मभूमि पर बने उनके मंदिर में भी हजारों दीप जलाएं जाएंगे। एक अद्भुत उत्सव होगा। ऐसी दीपावली होगी, जब हमारे राम एक बार फिर अपने घर आए हैं, और इस बार ये प्रतीक्षा 14 वर्षों के बाद नहीं, 500 वर्षों बाद पूरी हो रही है।”

यह भी पढ़ें :  फिर मिली बाबा राम रहीम को फरलो, इस बार 21 दिन तक रहेगा सलाखों से बाहर
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय