Sunday, February 23, 2025

इंडोनेशिया में कुकिंग ऑयल फैक्ट्री में आग लगने से नौ लोगों की मौत, चार घायल

जकार्ता। इंडोनेशिया के सबसे बड़े शहर जकार्ता में कुकिंग ऑयल फैक्ट्री में लगी भीषण आग में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये।

आपदा प्रबंधन और न्यूनीकरण एजेंसी में पुनर्निर्माण और पुनर्वास इकाई के प्रमुख इधम खोलिद ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बेकासी शहर के एक औद्योगिक परिसर में आग लग गयी। आग में नौ लोगों की मौत हो गयी और चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन फैक्ट्री के कर्मचारी थे जबकि एक अन्य दमकलकर्मी है।

उन्होंने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय