Thursday, September 19, 2024

उर्स में डीजे बजाने पर दो पक्षों में विवाद, 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

खंडवा,। शहर की दुबे कॉलोनी में दो पक्षों के बीच रविवार रात को जमकर विवाद और मारपीट हुई। घटना में कुछ लोगों को चोट भी आई है। पूरे विवाद का कारण मुस्लिम समाज के उर्स के दौरान बजने वाला डीजे रहा। पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, खंडवा की दुबे कॉलोनी में एक उर्स के दौरान डीजे बजाने की बात इतनी बढ़ गई कि दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद में हल्का पथराव हुआ और लाठी डंडे भी चले।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

चार-पांच लोगों को सिर और हाथ पैरों पर चोट आई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल पहुंचा और मामला शांत कराया। घटना के बाद थाने के बाहर भी भीड़ जुट गई जिसे पुलिस ने बलपूर्वक हटाया।

घटना में पुलिस ने फरियादी विष्णु वर्मा की शिकायत पर आरोपी सलीम,अकरम,सल्लू, इजरायल निवासी दुबे कॉलोनी समेत 9 लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज किया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय