Thursday, April 24, 2025

दिल्ली के किसी भी अस्पताल में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों का होगा मुफ्त इलाज- केजरीवाल

 

 

[irp cats=”24”]

 

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक और योजना का ऐलान करते हुए दिल्ली के बुजुर्गों को ‘संजीवनी’ दी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संजीवनी योजना के तहत दिल्ली के 60 साल उम्र से अधिक के सभी बुजुर्गों का दिल्ली के किसी भी अस्पताल में मुफ्त इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि “दिल्ली के हमारे सभी बुजुर्गों के लिए ख़ुशख़बरी है।

 

बलिया में भाजपा के कार्यालय पर ही चल गया योगी का बुलडोजर, जिला उपाध्यक्ष का दर्द, ‘हमें तो अपनों ने लूटा…’

 

दिल्ली में 60 साल से ज़्यादा उम्र के सभी नागरिकों का इलाज मुफ्त होगा। ये केजरीवाल की गारंटी है।” अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बुजुर्गों ने ही परिवार को अच्छी शिक्षा दीक्षा देकर इस काबिल बनाया है कि वह आज वह अपना काम कर रहे हैं। लेकिन कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि अस्पतालों में इलाज के अभाव की वजह से बुजुर्गों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार लोग बुजुर्गों का इलाज करवाने में कतराते भी हैं क्योंकि काफी पैसा उसमें खर्च होता है।

 

योगी सरकार ने पेश किया 17,865 करोड़ का अनुपूरक बजट

 

 

अरविंद केजरीवाल ने रामायण के एक प्रसंग का उदाहरण देते हुए बताया कि जब लक्ष्मण जी मूर्छित हुए थे तब हनुमान जी उनके लिए संजीवनी लेकर आए थे। आज आम आदमी पार्टी भी दिल्ली के सभी बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना लेकर आई है। जिसके तहत दिल्ली के सरकारी और गैर सरकारी सभी अस्पतालों में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों का इलाज फ्री किया जाएगा। इसमें ना कोई अमीर ना कोई गरीब देखा जाएगा और ना ही कोई लिमिट होगी।

 

 

 

मुज़फ्फरनगर में तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, महिलाओं समेत आधा दर्जन घायल

 

अरविंद केजरीवाल ने एक जनसभा में यह घोषणा की है जिसमें बड़ी संख्या में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से आए बुजुर्ग मौजूद थे। अरविंद केजरीवाल विधानसभा चुनाव से पहले एक के बाद एक योजनाओं के पिटारे खोल रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने ऑटो वालों के लिए बीमा और उनकी बेटी की शादी की योजना निकली थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय