Monday, April 28, 2025

भाजपा ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी, तीसरी बार बनेगी राज्य में भी सरकार:अभिमन्यु

हिसार। हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टल अभिमन्यु ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। सोनीपत के गोहाना हुई रैली में लोगों ने इस बात पर मोहर लगा दी है कि आने वाले समय में देश व प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।

कैप्टन अभिमन्यु रविवार को नारनौंद हलके के गांव खेड़ी चौपटा में साधु श्योराण के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने गांव महजत मे सुमेर सिंह चहल के बेटे के वैवाहिक समारोह में पहुंचकर सुखमय व दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।

भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा देश के सैनिकों का दल है। निरंतर जनता के बीच में जाकर पार्टी की विचारधारा को लेकर हम काम करते रहते हैं। देश प्रदेश में कभी भी चुनाव हो भाजपा के कार्यकर्ता अपना धर्म समझकर जीत सुनिश्चित करने का काम करते हैं। पूरे देश में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य हुए हैं। विकास की गंगा को और आगे बढ़ाया जा सके इसी कड़ी में सोनीपत लोकसभा के गोहाना में देश के गृह मंत्री अमित शाह एक विशाल रैली में पहुंचने वाले थे लेकिन खराब मौसम के कारण वे नहीं पहुंच पाए और मोबाइल से ही कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। रैली में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता गोहाना पहुंचे।

[irp cats=”24”]

कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि देश में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। अबकी बार पहले से ज्यादा सीट भाजपा जीतने वाली है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में रैली आयोजित की जाएगी।

किसान संगठनों के बारे भाजपा नेता ने कहा कि लोकतंत्र में हर वर्ग के लोगों को बोलने का अधिकार है, वे अपने विषय को लेकर जो भी समस्याएं रखते हैं, उनको रखना भी चाहिए। किसान संगठन के नेता जो बातें रखते हैं, मैं व्यक्तिगत रूप से उनका सम्मान करता हूं क्योंकि यह उनका निजी स्वार्थ नहीं है, वे वर्ग की बात करते हैं। सरकार में बैठे हुए लोगों को सब के हितों का संतुलन साधकर निर्णय लेने पड़ते हैं। उन्हें विश्वास है कि जो किसान संगठन के लोग हैं वह भी देश के हित को समझते हैं। सरकार उनकी बातें सुनती है और कोई कमी रहती है तो उस पर सुधार होते रहेंगे।

इस अवसर पर जिला परिषद के चैयरमेन सोनू डाटा, भाजपा युवा नेता अजय सिंधु, ओमप्रकाश कापड़ो, आजाद शर्मा, सत्यपाल श्योराण, कमलेश, रामकेश माजरा, शमशेर नाडा, मास्टर चंद्रप्रकाश, पूर्व सरपंच रणधीर सिंह सहित अन्य भी मौजूद रहे। भाजपा नेता ने हलके के कई गांवों का दौरा करके कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय