Thursday, April 10, 2025

मेरठ में हिंडन नदी पर अस्थायी पुल बनाने की प्रक्रिया शुरू

मेरठ। बरनावा के पास मेरठ-बागपत की सीमा पर हिंडन नदी पर अस्थायी पुल बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सेतु निगम की टीम सर्वे कर रिपोर्ट तैयार कर रही है। अस्थायी पुल बनाकर जल्द ही बड़े वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। इससे लोगों बड़ी राहत मिलेगी। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से अस्थायी पुल बनकर तैयार होगा।

मेरठ-बागपत जिलों की सीमा को जोड़ने के लिए हिंडन नदी पर पुल है। लेकिन अब वह पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। इस पर जिला प्रशासन बागपत ने बड़े वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। प्रशासन ने दोनों साइड भारी वाहनों के प्रवेश वर्जित का चेतावनी बोर्ड लगा रखा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नए पुल का निर्माण होने तक अस्थायी पुल की मांग की थी। सेतु निगम की टीम ने अस्थायी पुल की सर्वे प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सेतु निगम के सहायक अभियंता राहुल मलिक ने बताया कि करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से अस्थायी पुल का निर्माण कराया जाएगा। फिलहाल सर्वे रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  अखिलेश यादव ने लखनऊ में की प्रेस कांफ्रेंस, प्रदेश सरकार पर साधा बड़ा निशाना
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय