Saturday, April 19, 2025

नोएडा में छठ पूजा की सुबह पुलिस व बदमाशों में हुई मुठभेड़, दो शातिर घायल

नोएडा। थाना फेस-दो पुलिस ने छठ पूजा की सुबह थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर-82 कट भंगेल पर चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक पर सवार होकर दो लोग आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रूकने का इशारा किया तो वे रुकने की बजाय पुलिस पार्टी पर गोली चलाते हुए भागने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो शातिर बदमाशों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उनके पैर में लगी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये लोग सीधे-साधे लोगों को एटीएम मशीन में पैसा निकालते समय मदद करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल लेते थे, तथा उनके खाते से रकम निकाल लेते थे।

अपर पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि थाना फेस-2 पुलिस भंगेल कट के पास आज सुबह को चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रूकने का इशारा किया तो बदमाश रुकने की बजाय पुलिस पार्टी पर गोली चलाते हुए भागने लगे। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली हनीफ पुत्र खुर्शीद निवासी जनपद पलवल हरियाणा तथा शकील पुत्र अफसर निवासी जनपद पलवल हरियाणा के पैर में लगी है।

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने दो देशी तमंचे, कारतूस, मोटरसाइकिल, 26 एटीएम कार्ड बरामद किया है। उन्हें बताया कि घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अपर उपायुक्त ने बताया कि हनीफ के ऊपर पूर्व में सात तथा शकील के ऊपर दो मुकदमे दर्ज हैं। इन लोगों ने दर्जनों लोगों के साथ धोखाधड़ी करने की बात स्वीकार की है।

यह भी पढ़ें :  ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने लीजबैक के प्रकरणों पर 18 अप्रैल को प्रस्तावित एक और गांव की सुनवाई की स्थगित
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय