Friday, April 11, 2025

पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक गोकश घायल, दो गिरफ्तार

मेरठ। थाना मवाना पुलिस द्वारा गोकशी करने वाले अभियुक्तों से मुठभेड़ में एक गोकश आकाश गोली लगने से घायल हो गया है। पुलिस ने उसके दो अन्य साथी आलोक तथा गोपाल को कांबिंग के बाद गिरफ्तार किया है। गोकशों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना मवाना पुलिस रात्रि में टिगरी अन्डर पास पर संदिग्ध वाहन,व्यक्तियों की सघन चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार तीन व्यक्तियों को रोकने का इशारा किया। जिस पर तीनों नहीं रुके। बाइक को तेजी से दौडाकर ग्राम मुबारिकपुर की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जिस पर पुलिस द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में तिगरी पुल से ग्राम मुबारिकपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर गिरफ्तार किया गया।

घायल बदमाश की पहचान आकाश पुत्र बाबू राम नि0 झण्डे वाला मन्दिर पहाडगंज मध्य दिल्ली के रूप में हुई। अन्य दो आरोपी जो ईख के खेतों की तरफ भाग गये थे उन दोनों आरोपियों को पुलिस टीम द्वारा काम्बिंग कर ग्राम मुबारिकपुर के खेतों से गिरफ्तार किया गया । जिनकी पहचान आलोक पुत्र सिकन्दर नि0 झण्डे वाला मन्दिर पहाडगंज मध्य दिल्ली व गोपाल पुत्र बाबू राम नि0 झण्डे वाला मन्दिर पहाडगंज मध्य दिल्ली के रुप में हुई। उक्त गिरफ्तार तीनों आरोपी बागडिये(बंजारे) हैं। जिनका कोई स्थायी ठिकाना नहीं है। ये स्थान बदल–बदल कर भिन्न–भिन्न स्थानों पर जाकर निवास करते हैं। घायल अभियुक्त आकाश उपरोक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है ।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में मुठभेड़: पुलिस की पिस्टल छीनकर भागा छिनैती का आरोपी गोली लगने से घायल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय