Thursday, April 3, 2025

नोएडा में नवविवाहिता का पंखे से लटका मिला शव, पति समेत कई नामजद

नोएडा। थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के जलपुरा गांव में ब्याही एक 20 वर्षीय नवविवाहिता का शव पंखे के फंदे से लटका हुआ मिला है। इस मामले में उसके पिता ने मृतिका के पति, ससुर और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के जलपुरा गांव में रहने वाले नवी अहमद की शादी 2 माह पूर्व श्रीमती मुस्कान (20 वर्ष) के साथ हुई थी। उन्होंने बताया कि बीती रात को मुस्कान का शव उसके ससुराल में पंखे के फंदे से लटका हुआ मिला है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतका के पिता इलियास ने उसके पति नबी अहमद, सास तहसीना तथा ससुर इलियास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। उनके अनुसार मृतका के ससुराल पक्ष के लोग शादी के समय से ही दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे थे। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय