Thursday, July 4, 2024

ग्रेटर नोएडा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

ग्रेटर नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र के विरौंडी गांव में रहने वाली 22 वर्षीय महिला अंजू पत्नी प्रिंस की संदिग्ध मौत के मामले में उसके परिजनों ने उसके पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

थाना सूरजपुर के वरिष्ठ उप -निरीक्षक हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि विरोंडी गांव में रहने वाली अंजू पत्नी प्रिस की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने बताया कि शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात आई कि महिला की मौत गला घोटने से हुई है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता ने इस मामले में दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय