Saturday, May 18, 2024

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गया बुलडोजर, राहुल गांधी की संसद सदस्यता छिनने के बाद लगा दूसरा झटका !

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नई दिल्ली। राहुल गांधी की सदस्यता छिनने के बाद दिल्ली में उनके पार्टी मुख्यालय पर भी बुलडोजर पहुंच गया। पीडब्ल्यूडी ने कांग्रेस मुख्यालय के निर्माणाधीन भवन पर बुलडोजर चला दिया।

बताया जाता है कि दिल्ली में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा सेंट्रल दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय मार्ग (डीडीयू मार्ग) पर बन रहे कांग्रेस मुख्यालय के निर्माणाधीन भवन के बाहर बनी सीढ़ियां शुक्रवार को तोड़ दीं गईं। अधिकारियों का कहना था कि ये सीढ़ियां दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की मंजूरी के बिना फुटपाथ वाले क्षेत्र में बनाई गई थीं, इसलिए इसे अतिक्रमण मानते हुए यह कार्रवाई की गई है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इस संबंध में एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि डीडीयू मार्ग पर अतिक्रमण को लेकर बीते दिनों एक सर्वे कराया गया था। उस दौरान पाया गया कि नए बन रहे कांग्रेस मुख्यालय के बाहर गेट पर जो सीढ़ियां बनाई गई हैं, वह फुटपाथ की जगह पर हैं, इसलिए यह कार्रवाई की गई है। अब फुटपाथ को अतिक्रमण से मुक्त कर दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि पीडब्ल्यूडी राजधानी में इस साल प्रस्तावित जी-20 समिट की तैयारियों के तहत अवैध ढांचों को हटाने के लिए शहर में अतिक्रमण रोधी अभियान चला रहा है।

बता दें कि, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के भी कार्यालय स्थित हैं। पीडब्ल्यूडी इससे पहले भी डीडीयू मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला चुका है, जिसमें ‘आप’ कार्यालय के बाहर बने एक अस्थायी कमरे को भी तोड़ा गया था।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय