Saturday, April 19, 2025

मुजफ्फरनगर में 101 हवन कुंड के साथ किया गया विशाल महामृत्युंजय यज्ञ

मुजफ्फरनगर। हिंदू नव वर्ष पर महामृत्युंजय सेवा मिशन द्वारा आयोजित विशाल महामृत्युंजय यज्ञ में बड़ी तादाद में शिव भक्तों ने भाग लिया। महामृत्युंजय यज्ञ का शुभारंभ वरिष्ठ नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एमके तनेजा, डॉ सुभाष चंद्र शर्मा, डॉएसएन चौहान व विजेंद्र गोयल ने संयुक्त रुप से महामृत्युंजय भगवान के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य यजमान के रूप में नरेश टिकैत ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन जिसमें समस्त हिंदू समाज का प्रतिनिधित्व हो इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। नवरात्रों का महीना चल रहा है। इस तरह के आयोजन होते रहते हैं तो अपने धर्म के प्रति व्यक्ति सजग और जागरूक रहता है। उन्होंने कहा कि इस महामृत्युंजय यज्ञ में बहुत सी माताओं और बहनों ने भाग लिया है। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि यहां कोई किसी पार्टी या संगठन का नहीं है और सभी ने यज्ञ में आहुति दी है। कहा कि 101 हवन कुंडों का यज्ञ है।

विशाल महामृत्युंजय यज्ञ में पहुंचे सभी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। महामृत्युंजय यज्ञ में यजमानों को शुक्रताल से पधारे विष्णु आश्रम महाराज, साध्वी चरण दास महाराज ने पटका एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर में गौवंश से भरे ट्रक में 9 गायों की दम घुटने से मौत, 2 जिंदा बचाए, ट्रक क्लीनर हिरासत में
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय