Thursday, April 10, 2025

सहारनपुर में 35 साल बाद घर लौटा परिवार का मुखिया, परिवार में लौटी खुशियां

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के नकुड़ कस्बा निवासी 85 वर्षीय राव हनीफ खां 35 वर्ष बाद 85 वर्ष की उम्र में आज जब अपने घर लौटे तो परिवार में खुशियां लौट आईं। हनीफ के भतीजे अब्दुल वाहिद ने बताया कि 35 साल पहले उनके ताऊ राव हनीफ खां अपने बच्चे की दुखद मौत होने से आहत होकर घर छोड़ गए थे। लंबे समय तक इंतजार करने के बाद उनकी पत्नी ने दूसरा निकाह कर लिया था।

 

संभल हिंसा : जुमे की नमाज से पहले प्रशासन अलर्ट, जामा मस्जिद के आसपास सीसीटीवी इंस्टॉल

 

उन्होंने बताया कि दो दिन पहले देवबंद के एक मौलवी ने फोन पर बताया कि राव हनीफ खां पंजाब में जिला फतेहगढ़  साहिब के पास गांव गदेड़ा में रहकर पशु पालन का काम करते हैं। इस सूचना पर परिजन वहां पहुंचे और 85 वर्षीय राव हनीफ खां को अपने साथ ले आए। राव हनीफ खां को यह मालूम नहीं था कि उनके पीछे उनकी पत्नी दूसरा निकाह कर घर छोड़ गई है।

 

यह भी पढ़ें :  भारतीय सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ब्रिटेन में 'द फ्रेड डारिंगटन' सैंड मास्टर पुरस्कार से सम्मानित
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय