Friday, April 25, 2025

ग्रेटर नोएडा में मरीज की मौत, झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ग्रेटर नोएडा। थाना जारचा क्षेत्र के धनुबांस गांव में रहने वाले झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस मामले में मृतक के परिजनों की शिकायत पर थाना जारचा पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि जनपद हापुड़ के रहने वाले दिनेश सिंह पुत्र फतेह सिंह उम्र 48 वर्ष थाना जारचा क्षेत्र के धनुबांस गांव में क्लीनिक चलाने वाले  डॉक्टर विनोद के पास उपचार करवाने आए। डॉक्टर विनोद ने उन्हें एक इंजेक्शन लगाया। थोड़ी देर बाद उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतक दिनेश के परिजनों ने डॉक्टर के ऊपर लापरवाही से उपचार कर मौत कारित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय