Friday, April 25, 2025

मेरठ में युवक ने शादी समारोह में की हर्ष फायरिंग,वीडियो वायरल

मेरठ। मेरठ में एक शादी समारोह में हुई ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग की गूंज पुलिस प्रशासन तक पहुंची हैं। जिस पर पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी के खिलाफ जांच बैठा दी गई है।

हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति अलग-अलग हथियारों से हर्ष फायरिंग कर रहा है। ये हर्ष फायरिंग बैंकट हाल में डीजे पर डांस करने से लेकर बाहर तक की गई। गांव में बेखौफ हर्ष फायरिंग हो रही थी और ग्रामीण फायरिंग की दहशत में अपने कान में ऊंगली लगाकर घरों में दुबक गए।

थाना इंचैली क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में फायरिंग करने वाला व्यक्ति फौज में बताया जा रहा है। जिसने पहले पिस्टल से डीजे पर डांस करते हुए जमकर फायर किए। डीजे पर व्यक्ति द्वारा कई राउंड फायरिंग की गई। इसके बाद शादी पंडाल के बाहर रायफल से कई राउंड फायर किए गए। इस व्यक्ति ने नअलग-अलग हथियारों से फायरिंग की। पुलिस ने हर्ष फायरिंग वाले व्यक्ति का पता लगा लगा लिया है। इस मामले में इंचैली पुलिस जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय