Tuesday, April 22, 2025

बुजुर्ग की हत्या मामले में परिवार से मिले केजरीवाल, कानून-व्यवस्था को लेकर केंद्र पर बरसे

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एक बुजुर्ग कारोबारी के परिजनों से उनके घर पर मुलाकात की, जिनकी हत्या कुछ दिन पहले कर दी गई थी। मुलाकात के बाद उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

जानकारी के मुताबिक, पंचशील पार्क इलाके में 64 वर्षीय बुजुर्ग कारोबारी की हत्या कर दी गई थी। शनिवार शाम अरविंद केजरीवाल ने उनके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है।

अब सीनियर सिटीजन भी सेफ नहीं हैं। उन्होंने दिल्ली पुलिस को घेरते हुए कहा कि व्यापारियों के साथ अब लगातार घटनाएं हो रही हैं और उनसे फिरौती और रंगदारी भी मांगी जा रही है। उल्लेखनीय है कि 25 नवंबर को दक्षिणी दिल्ली के पंचशील पार्क इलाके में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान कारोबारी रोहित कुमार के रूप में हुई थी। वह अपने छोटे बेटे के साथ घर पर रहते थे। मामले में आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अरविंद केजरीवाल पिछले कुछ दिनों से लोगों के साथ मुलाकात और अपनी जनसभाओं में लगातार दिल्ली में बढ़ते अपराध का जिक्र करना नहीं भूलते हैं। इसके लिए वह केंद्र सरकार को साफ तौर पर कठघरे में खड़ा करते हैं। आप प्रमुख का कहना है कि भाजपा ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई है और अब उसे सबक सिखाने की जनता की बारी। आज दिल्ली में कोई सुरक्षित नहीं है। लोगों ने दिल्ली की सुरक्षा की जिम्मेदारी भाजपा को दी, लेकिन उन्होंने दिल्ली का बुरा हाल कर दिया है।

यह भी पढ़ें :  दिल्ली के मुस्तफाबाद में इमारत ढहने से एक ही परिवार के 8 लोगों समेत 11 की मौत, मुर्मू-मोदी ने जताया शोक
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय