Saturday, April 12, 2025

होटल मालिक ने की डॉक्टर से मारपीट, 50 हजार छीने, मुकदमा दर्ज

जोधपुर। शहर के राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक होटल के संचालक और स्टाफ ने महात्मा गांधी अस्पताल के मेडिकल ज्युरिस्ट डॉक्टर संदीप कुमार और अन्य के साथ मारपीट की और जेब से 50 हजार रुपये छीन लिए।

डॉक्टर ने राजीव गांधी नगर थाने में मामला दर्ज करवाया। घटना का कारण फिलहाल पुलिस नहीं बता पाई। जांच की जा रही है। घटना रविवार रात को हुई थी।

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि मूलत: सीकर के नीमका थाना हाल एमजीएच मेडिकल ज्युरिस्ट डॉक्टर संदीप कुमार देवात पुत्र रामस्वरूप जाट ने रिपोर्ट दी है।

इसमें बताया कि वे अपने दो तीन साथियों संग चौखा के समीप होटल फिलोस पर खाना खाने गए थे। जहां पर कुछ बोलचाल हुई थी। बाद में वे साथियों संग होटल के रास्ते पर खड़े थे तब होटल संचालक वासुदेव, करणसिंह एवं स्टाफ आदि ने मिलकर मारपीट की। जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए। पु

लिस ने बताया कि झगड़े की वजह क्या रहीं इस बारे में फिलहाल स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। संभवत: बिल को लेकर कहासुनी हो सकती है। होटल संचालक व स्टाफ से पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

यह भी पढ़ें :  राजस्थान: अजमेर में अवैध रूप से रह रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय