Sunday, April 20, 2025

भाजपा ने बागियों पर की सख्त कार्रवाई, छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित

बांदा। बांदा, नगर निकाय उपचुनावों में पार्टी अनुशासन तोड़ने वाले नेताओं पर भाजपा ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने जानकारी दी कि बबेरू नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी विवेकानंद गुप्ता के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री रामनरेश मिश्रा पर कार्रवाई की गई है। इसी तरह बांदा नगर पालिका वार्ड नंबर 14 में भाजपा प्रत्याशी सुनीता सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं भावना सिंह और अंशु वर्मा तथा अतर्रा नगर पालिका वार्ड नंबर 4 में पार्टी प्रत्याशी अमित तिवारी के खिलाफ मैदान में उतरीं रामसिया वर्मा और सुमन चौरसिया को भी पार्टी से बाहर कर दिया गया है।

यह कार्रवाई भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष संजय सिंह द्वारा की गई है। पार्टी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अनुशासनहीनता और संगठन विरोधी गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  सोनभद्र में मंत्री के सम्मान में चूक! CMS को लगाई फटकार, वायरल हुआ वीडियो
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय