Monday, May 5, 2025

‘महिला सम्मान योजना’ को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का केजरीवाल के आवास पर प्रदर्शन 

नई दिल्ली। दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा के पदधिकारियों ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आआपा) की ‘महिला सम्मान योजना’ को लेकर आआपा के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के फिरोजशाह रोड स्थित आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।पुलिस के अनुसार फिरोजशाह रोड पर स्थित केजरीवाल के आवास की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बेरीकेड लगाकर रोकने का प्रयास किया लेकिन नहीं मानने पर 30 महिलाओं को हिरासत में ले लिया।

 

सोशल मीडिया पर गृह मंत्री अमित शाह की मृत्यु की फैला दी झूठी खबर, युवक गिरफ्तार

[irp cats=”24”]

 

इस विरोध प्रदर्शन में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋचा मिश्रा पांडे, महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष योगिता सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने हाथों में पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

कानपुर में दरोगा की पत्नी युवकों से परेशान, पति होते है ड्यूटी पर, युवक करते है दिन-रात छेड़छाड़

 

दिल्ली महिला प्रदेश अध्यक्ष ऋचा मिश्रा पांडे ने कहा कि फर्जी तरीके से मतदाताओं का ध्यान खींचने के लिए अरविंद केजरीवाल एक फर्जी योजना चला रहे है। उसमें कहा गया है कि दिल्ली की महिलाओं को 2100 रुपये देंगे।

 

योगी सरकार की पहल : 71 हजार बच्चों को मुफ्त शिक्षा का मिला सुनहरा अवसर

 

उन्होंने अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए कहा कि यह वही अरविंद केजरीवाल हैं, जिन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में एक हजार रुपये देने का वादा किया था लेकिन आज तक वहां की महिलाओं को कुछ नहीं मिला। इसलिए आज हम लोग केजरीवाल से यह सवाल पूछ रहे है। उन्होंने झूठ बोला है। फर्जी तरीके से महिलाओं का वोट लेने की कोशिश कर रहे हैं। हम लोग लीगल एक्शन भी इस पर लेंगे।

 

 

दिल्ली महिला प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल सिर्फ झूठ की राजनीति कर रहे हैं और दिल्ली की महिलाओं के वोट के लिए ये सारे चुनावी जुमले आजमा रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय