Friday, April 11, 2025

गाजियाबाद में ससुर ने बेचा मकान, बहू ने ताला तोड़कर कर लिया कब्जा

गाजियाबाद। साहिबाबाद के पसौंड़ा निवासी खुशबू ने दो महिलाओं के खिलाफ नया घर में कब्जा करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खुशबू ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले पसौंड़ा निवासी रामस्वरूप शर्मा से 16 दिसंबर को एक मकान खरीदा था।

 

 

दरोगा ने ज़मीन कब्जवाने के लिए वकील को पिला दिया ज़हर, 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

 

वह नए घर में शिफ्ट होने की तैयारी कर रही थीं। बताया कि 22 दिसंबर की शाम दो महिलाएं घर पहुंची और ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुई। इसके बाद अपना ताला डालकर कब्जा करके बैठ गईं। अब दोनों महिलाएं घर छोड़ने को तैयार नहीं हैं। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि रामस्वरूप ने बिना पुत्र-वधु को बताए मन बेकाच दिया था। जब बहू सीमा को इसका पता चला तो वह घर में घुस गई।

 

इकोनॉमिक ग्रोथ के साथ रोजगार भी उपलब्ध कराएगा नया उत्तर प्रदेश: योगी

 

एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि मामले में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  मंत्री नरेंद्र कश्यप के खिलाफ विकलांग विधवा सेवा समिति का प्रदर्शन, पुतला फूंका
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय