Saturday, March 1, 2025

मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज, कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होगी अंतिम यात्रा

नयी दिल्ली- पूर्व प्रधानमंत्री डा़ॅ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को यहां किया जायेगा और इससे पहले उनका पार्थिव शरीर सुबह अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस मुख्यालय में रखा जायेगा।

डा़ॅ सिंह का पार्थिव शरीर सुबह साढे नौ बजे अंतिम यात्रा पर रवाना होगा। सूत्रों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार राजघाट के निकट किया जायेगा।

मुज़फ्फरनगर में पेपर मिल में मजदूर की मौत, परिजनों को मुआवजा देकर किया शांत

कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शुक्रवार को एक पोस्ट में कहा, “पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह जी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए आज उनके आवास 3, मोतीलाल नेहरू रोड, नई दिल्ली में रखा गया है। कल, 28 दिसंबर को सुबह आठ बजे, उनके पार्थिव शरीर को एआईसीसी मुख्यालय ले जाया जाएगा और जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कल सुबह 8.30 से 9.30 बजे के बीच उन्हें श्रद्धांजलि देने का अवसर मिलेगा।”

मुजफ्फरनगर में डीएम ने किया गौशाला का निरीक्षण, गायों की देखभाल में लापरवाही न बरतने के निर्देश

कांग्रेस महासचिव ने कहा, “डॉ. सिंह की अंतिम यात्रा कल सुबह 9.30 बजे एआईसीसी मुख्यालय से श्मशान घाट तक शुरू होगी।”

डॉ. सिंह का गुरुवार रात एम्स में निधन हो गया था। दिवंगत नेता का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा। उनके सम्मान में 01 जनवरी 2025 तक सात दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इस शोक अवधि के दौरान पूरे भारत में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। विदेश स्थित सभी भारतीय मिशनों/उच्चायोगों में भी राष्ट्रीय ध्वज 01 जनवरी 2025 तक सात दिनों के लिए आधा झुका रहेगा।

मुज़फ्फरनगर में क्रिकेट पर खेला जा रहा था सट्टा, 2 गिरफ्तार, मौके से मोबाइल फोन, उपकरण, नकदी बरामद

डा़ॅ सिंह के अंतिम संस्कार के दिन सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों और केन्द्र सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की गयी है।

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को यहां पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृति में दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय