Saturday, April 19, 2025

राजकुमार ठुकराल ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा को समर्थन की मांग

देहरादून. रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात की।
इस बैठक में भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा के लिए ठुकराल से समर्थन की मांग की गई। रुद्रपुर में नगर निगम में मेयर पद के निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपने भाई संजय और खुद का पर्चा दाखिल करने वाले ठुकराल ने यह मुलाकात की। बैठक 20 मिनट से अधिक चली, लेकिन पार्टी ज्वाइनिंग को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई।

यह सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का विषय बनी हुई है, और प्रत्याशी विकास शर्मा को मुख्यमंत्री का करीबी माना जाता है। फोन पर ठुकराल ने मुलाकात की पुष्टि की और कहा कि रुद्रपुर आकार समर्थकों के साथ बैठक कर फैसला लेंगे।

यह भी पढ़ें :  कमल गिरी बने स्वरोजगार की मिसाल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय