Thursday, April 17, 2025

बुलंदशहर में रालोद के पूर्व विधायक मलख़ान सिंह हत्याकांड में 14 को सुनाई उम्रकैद की सजा,  मुख्य आरोपी तेजवीर पर 1.50 लाख का जुर्माना

 

बुलंदशहर। बुलंदशहर जिला कोर्ट में सत्र न्यायाधीश पंकज सिंह ने इगलास के पूर्व विधायक मलखान सिंह हत्याकांड में सोमवार को फैसला सुनाया।

इस मामले में अलीगढ़ के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू समेत 14 को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही मुख्य आरोपी तेजवीर सिंह उर्फ गुड्डू पर 1.50 लाख का जुर्माना भी लगाया है।

इस मामले में कोर्ट ने एक अभियुक्त को भगोड़ा घोषित किया है। फैसले के दौरान कोर्ट में 14 अभियुक्त मौजूद रहे, जबकि एक आरोपी सोनू उपस्थित नहीं हुआ।

जानकारी के मुताबिक 30 मार्च, 2006 की शाम अलीगढ़ के मान सरोवर कालोनी में इगलास के पूर्व विधायक मलखान सिंह और उनके गनर की उनके आवास के बाहर हत्या की गई थी।

इसका मुकदमा उनके भाई दलवीर सिंह ने दर्ज कराया था। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू सहित 18 आरोपी बनाए गए थे। अभियुक्तों की मुकदमे की सुनवाई के दौरान मौत हो गई थी।

इस मामले में कोर्ट ने शुक्रवार को 15 आरोपियों को हत्या का दोषी करार दिया था।

 

यह भी पढ़ें :  बुलंदशहर में पेट्रोल पंप मैनेजर की गोली मारकर हत्या, बोतल में पेट्रोल देने से मना करने पर हमला
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय