Friday, May 10, 2024

यमुना नदी में गणेशजी की मूर्ति का विसर्जन करने गए दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
नोएडा। बृहस्पतिवार की शाम को नोएडा के निठारी गांव में रहने वाले कुछ लोग गणेश भगवान की मूर्ति को विसर्जित करने के लिए दिल्ली के मयूर विहार के पास गए, वहां पर यमुना नदी में विसर्जन के समय चार बच्चे दलदल में फंसकर डूब गए। परिजनों ने उन्हें वहां से निकालकर नोएडा के सेक्टर 30 स्थित चाइल्ड पीजीआई अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर दो की मौत हो गई है, जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है।
 पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरिश चंदर ने बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के निठारी गांव में रहने वाले धीरज के घर में गणेश भगवान की डेढ फीट की मूर्ति रखी हुई थी। ये लोग आज मूर्ति को विसर्जित करने के लिए परिवार सहित एक गाड़ी में रखकर दिल्ली के मयूर विहार के पास गए। ये लोग यमुना किनारे जाकर मूर्ति विसर्जन करने लगे, तभी परिवार के चार बच्चे नहाने के लिए नदी में उतर गए।
चारों बच्चे  नदी के दलदल में फंसकर डूब गए। परिजनों ने चारों को बाहर निकाला तथा नोएडा के पीजीआई अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर नीरज पुत्र धीरज उम्र 15 वर्ष एवं कृष्ण पुत्र धीरज उम्र 5 वर्ष की उपचार के दौरान मौत हो गई।
 उन्होंने बताया कि सचिन पुत्र धीरज उम्र 17 वर्ष तथा अभिषेक पुत्र नेतराम का उपचार किया जा रहा है।
अभिषेक की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे कैलाश अस्पताल में रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीसीपी ने बताया कि घटना दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र मे घटित हुई है। इस घटना के चलते निठारी गांव में हाहाकार मचा हुआ है। गणेश उत्सव का कार्यक्रम मातम में बदल गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय