Friday, May 9, 2025

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बोले, विधानसभा चुनावों में पता चलेगा इंडिया का अस्तित्व

मेरठ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  मेरठ के कार्यकर्ताओं और मेयर  व पार्षदों में जोश भरकर  चुनावी मंत्र देंगे। वह कंकरखेड़ा में महापौर-पार्षद प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करेंगे। इस क्रम में भूपेंद्र चौधरी मेरठ पहुंच चुके हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  29 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चार जिलों के मेयर-पार्षदों को 2024 के चुनाव का टास्क देंगे। जनता से बेहतर संवाद और हर घर तक भाजपा की योजनाएं पहुंचाने का भी जिम्मा दिया जाएगा। दो दिवसीय महापौर-पार्षद प्रशिक्षण वर्ग में मेरठ, सहारनपुर, गाजियाबाद और मुरादाबाद के मेयर और चार जिलों के 182 पार्षद शामिल होंगे। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष आज दोपहर आयोजन स्थल पहुंचे।

विधानसभा चुनावों में ही पता लग जाएगा इंडिया का अस्तित्व

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने चार जिलों के मेयर और 182 पार्षदों को वे 2024 के लोकसभा चुनाव की ट्रेनिंग दे रहे हैं। इस दौरान भूपेंद्र चौधरी ने इंडिया गठबंधन को लेकर कहा कि अभी तो लोकसभा चुनाव दूर है, इससे पहले विधानसभा चुनाव में ही इंडिया का अस्तित्व पता चल जाएगा। अभी देखते जाइए, कौन कौन रहता है।  प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछली बार हमने उत्तर प्रदेश में 66 लोकसभा सीटें जीती थीं, आज इस बार हम हारी हुई 14 सीटों पर भी जीत हासिल करेंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय