Saturday, April 19, 2025

शामली में मौनी अमावस्या पर यमुना नदी में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता

कैराना। मौनी अमावस्या के अवसर पर यमुना नदी के किनारे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना के बाद यमुना में आस्था की डुबकी लगाई और परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन को दी मंजूरी

बुधवार को यूपी-हरियाणा बॉर्डर स्थित यमुना नदी पर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। सुबह से ही दोनों प्रदेशों के श्रद्धालु यमुना किनारे पहुंचे, और विशेष पूजा-अर्चना के बाद नदी में स्नान किया। सबसे अधिक भीड़ यमुना के हरियाणा किनारे पर देखी गई, हालांकि यूपी के श्रद्धालु भी स्नान करने पहुंचे।

महाकुंभ भगदड़ में 30 लोगों की गई जान, 25 मृतकों की हुई पहचान : डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण

सुरक्षा के मद्देनजर एसडीएम स्वप्निल कुमार यादव, सीओ श्याम सिंह, और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत पुलिस और प्राइवेट गोताखोरों की टीम के साथ मौके पर तैनात रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया, और श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए।

यह भी पढ़ें :  जलालाबाद में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्री राम मंदिर प्रांगण में भव्य धार्मिक अनुष्ठान
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय