Friday, February 21, 2025

भगदड़ की घटना के बाद महाकुंभ में हालात सामान्य, श्रद्धालु बोले ‘इंतजाम बढ़िया सुरक्षित महसूस कर रहे हम’

महाकुंभ नगर। संगम नगरी प्रयागराज में मौनी अमावस्या के दिन मची भगदड़ के बाद शासन-प्रशासन की कोशिशों से स्थिति नियंत्रण में है। हादसे के बाद भी श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है।

 

श्रद्धालुओं ने बताया कि वे संगम में स्नान करके अपने घर को सुरक्षित वापस जा रहे हैं। परिवार के साथ दर्शन करने आए एक श्रद्धालु मनीष साहू ने महाकुंभ की व्यवस्था की तारीफ की। उन्होंने बताया कि “महाकुंभ की व्यवस्था बहुत अच्छी है। सुरक्षित स्नान करके हम घर वापस जा रहे हैं।” एक अन्य श्रद्धालु देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि “सरकार की तरफ से महाकुंभ की अच्छी व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, भीड़ को कंट्रोल में रखा गया है। प्रशासन पूरी मुस्तैदी से अपना काम कर रही है।

 

 

महाकुंभ में स्नान करने के लिए लोगों की बहुत भीड़ आ रही है। इतनी भीड़ हमने कभी अपने पूरे जीवन में नहीं देखी, लेकिन प्रशासन अच्छी तरह से अपना काम कर रही है, जिसका कोई जवाब नहीं है।” एक महिला श्रद्धालु ने बताया, “महाकुंभ नगर में बहुत सुख-शांति है। सरकार की तरफ से की गई सारी व्यवस्था अच्छी है। खाने-पीने की भी सुविधा है। मौनी अमावस्या के दिन हुई भगदड़ को लेकर उन्होंने कहा कि “कल की घटना का कोई असर नहीं दिख रहा है। आज का माहौल बहुत अच्छा है। सरकार की तरफ से बेहतरीन सुरक्षा व्यवस्था की गई है।” संगम स्नान करने आए जालौन के एक अन्य श्रद्धालु ने बताया, “कल की घटना सुनकर बुरा लगा, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया है। हमने बहुत अच्छे से स्नान किया है।

 

 

सीएम योगी और पीएम मोदी बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं, वो बधाई के पात्र हैं।” एक महिला श्रद्धालु गीता ने बताया कि “महाकुंभ में आज बहुत अच्छी व्यवस्था है। सारी सुविधा है। संगम स्नान करने में कोई परेशानी नहीं हुई, सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ख्याल रखा गया है।” मौनी अमावस्या के दिन हुई घटना के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि “सभी लोग स्नान करने के लिए हड़बड़ी में थे। उनको पता होना चाहिए कि दूसरे लोग भी स्नान करने के लिए इंतजार कर रहे हैं। स्नान करने वाली भीड़ वहीं पर अपने परिजनों का इंतजार करने लगी, लोगों की संख्या बढ़ी और हादसा हो गया।

 

 

 

पुलिस लोगों को लगातार बता रही थी कि वहां मत रुकिए, स्नान करके वापस लौटें। ऐसा नहीं होने से घटना हुई।” वहीं, महाकुंभ में आज के माहौल को लेकर उन्होंने कहा, “आज सभी कुछ सामान्य है। हमने स्नान किया, कोई परेशानी नहीं हो रही है। आज का माहौल देखकर पता भी नहीं चल रहा कि कल कुछ हुआ था।” जयपुर की पूनम ने बताया, “महाकुंभ नगर में आज बहुत अच्छा माहौल है। सभी अच्छे से स्नान कर रहे हैं। कल की घटना को लेकर डर लगा था, लेकिन आज सारा डर निकल गया। सरकार ने बहुत अच्छा इंतजाम किया है और बहुत अच्छे से हमने स्नान किया।” जयपुर की ही सिद्धी राठौड़ ने बताया, “कल बहुत बुरा हुआ, ऐसा नहीं होना चाहिए।

 

 

 

 

सभी डरे हुए थे। परिवार के लोग बार-बार कॉल कर रहे थे कि वहां पर नहीं जाना है, हालांकि हम सुरक्षित जगह पर थे। वहीं, आज माहौल पूरा उल्टा है। बहुत अच्छे से हमने स्नान किया है। सभी बहुत मदद कर रहे हैं, प्रशासन का भी अच्छा योगदान है।” राजश्री ने बताया, “कल की घटना से हम थोड़ा डरे थे। लेकिन आज सब कुछ ठीक है। पुलिस के जवान हमें रास्ता बता रहे हैं। स्नान करने के बाद लोग जा रहे हैं, दूसरी तरफ से स्नान करने के लिए लोग आ रहे हैं।” मौनी अमावस्या के दिन मची भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी, जिसमें से 25 की पहचान हो पाई है। कल की घटना के बाद भी संगम स्नान करने के लिए अधिक संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ नगर पहुंच रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय