Saturday, May 18, 2024

गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन चुनाव में उमेश भाटी बने अध्यक्ष

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन दीवानी और फौजदारी के चुनाव में अध्यक्ष पद पर उमेश भाटी ने जीत हासिल की। उनके विपक्ष में चुनाव लड़ रहे बाकी 3 उम्मीदवारों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाए। इस तरीके से गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन 2023 की कार्यकारिणी बन गई है। जिसमें उमेश भाटी अध्यक्ष और धीरेन्द्र भाटी सचिव बने हैं। कार्यकारिणी में दो महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

अध्यक्ष पद पर कुल 2030 वोट पड़ी। जिनमें से 715 वोट उमेश भाटी को मिली है। परमेन्द्र भाटी को 569 वोट, अलबेल भाटी को 288 वोट और मनोज भाटी को 454 वोट मिले। टोटल में से 4 वोट कैंसिल हो गए। इस तरीके से उमेश भाटी ने जीत हासिल की है।

गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन के चुनाव में सचिव पद पर 2027 वोट पड़े। जिनमें से अजीत नागर को 334 वोट, उधम सिंह को 260 वोट, रजत शर्मा को 666 वोट और जितेंद्र भाटी को 757 वोट मिले हैं। सचिव पद पर कुल में से 10 वोट कैंसिल हो गई। इस तरीके से धीरेंद्र भाटी इस बार सचिव पद पर जीत गए हैं। अधिकतर वकीलों ने धीरेन्द्र भाटी को पसंद किया।

 

चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 2030 वोट पड़े। इनमें से नरेंद्र कुमार को 831 वोट, मुकेश कुमार को 720 वोट और दीपक शर्मा को 440 वोट मिले। कुल में से 39 वोट कैंसिल हो गए। अंत में 831 वोट के साथ इस बार वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार बने हैं। मुकाबला काफी टक्कर का हुआ।

इस बार कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर सीमा चौहान ने जीत हासिल की है। उनके विपक्ष में महेंद्र उर्फ उर्फ मुस्कान चुनाव लड़ रही थी, लेकिन मुस्कान केवल 765 वोट में सिमट गई और 1243 वोट के साथ सीमा चौहान ने जीत हासिल की।

 

चुनाव में कोषाध्यक्ष पद पर भी 2030 वोट पड़ी। इनमें से अंकित भाटी को 677 वोट, नरेंद्र भाटी को 156 वोट, ज्योति भड़ाना को 497 वोट और मोहन सिंह मावी को 691 वोट मिले। इस तरीके से मोहन सिंह मावी इस बार कोषाध्यक्ष बने हैं। कुल में से 9 वोट कैंसिल हो गए।

सहसचिव प्रशासनिक पद पर 3 उम्मीदवार मैदान में थे। जिनमें से नवीन कुमार को 713, रोहित को 742 और प्रवीण कुमार राठौर को 513 वोट मिले। इनमें से 68 वोट कैंसिल हो गई। अंत में सह सचिव प्रशासनिक पद पर रोहित ने 742 वोट के साथ जीत हासिल की है। इसी तरीके से सांस्कृतिक सचिव पद पर कुल 2030 वोट पड़ी। जिनमें से चंद्रकला को 873 और ज्योति भाटी को 1073 वोट मिले। इसमें सबसे ज्यादा कैंसिल वोट हुई। टोटल 2030 में से 64 वोट कैंसिल हो गए। अंत में ज्योति भाटी सांस्कृतिक सचिव बनी है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय