Friday, April 18, 2025

प्रतापगढ़ में गोबर के ढेर में मिला चार घंटे पहले जन्मा बच्चा

प्रतापगढ़। जलोदा जागीर थाना क्षेत्र के करणपुर खुर्द गांव में चार घंटे पहले जन्मा बच्चा गोबर के ढेर में मिला। खेत पर जा रही महिला ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो इधर-उधर देखा। उसे गोबर के ढेर से रोने की आवाज सुनाई दी। उसने गोबर में देखा तो बच्चे का शरीर कपड़े में लिपटा हुआ था, सिर्फ मुंह बाहर था।

महिला ने बच्चे को गोबर से बाहर निकाला और गांव में सूचना दी। ग्रामीणों की जानकारी पर पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। बच्चे को छोटी सादड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी जांचें की गई। फिलहाल बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।

महिला हीरा मीणा ने बताया कि मैं सुबह करीब 11 बजे घर से खेत पर जाने के लिए निकली थी। रास्ते में आंगनबाड़ी के पास एक बच्चे के रोने की आवाज आई। आंगनबाड़ी के पीछे जाकर देखा तो गोबर के ढेर में एक बच्चा पड़ा था। बच्चे का शरीर गोबर के अंदर था, केवल मुंह दिखाई दे रहा था।

मैंने बच्चे को बाहर निकाला। उसके शरीर पर लगा गोबर हटाया। इसके बाद गांव के लोगों को जानकारी दी। एक कपड़े से बच्चे के शरीर को अच्छी तरह पोछा। लोगों की सूचना पर पुलिस और डॉक्टर की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को अस्पताल ले गई। घटना की सूचना पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे और डॉक्टर से बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

थानाधिकारी मांगीलाल मीणा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर करणपुर खुर्द गांव पहुंचे। बच्चा कपड़े में लिपटा हुआ था। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय कुमार भी मौके पर पहुंचे और बच्चे को प्राथमिक इलाज देने के बाद देखभाल के लिए छोटीसादड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टर्स की टीम बच्चे की देखभाल कर रही है। बच्चे के माता-पिता का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों, गांवों और अस्पतालों में पूछताछ कर रही हैं।

यह भी पढ़ें :  सिरसा में आसमानी बिजली गिरने से दो पशुओं की मौत

डॉ. विजय कुमार गर्ग ने बताया कि बच्चे की जांच की गई है। बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। एहतियातन उसे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। नवजात का वजन 2 किलो 30 ग्राम है। नवजात का तीन से चार घंटे पहले ही जन्म हुआ है। उसके शरीर पर चोट का कोई भी निशान नहीं मिला है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय