Friday, April 18, 2025

मेरठ में राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर को माफिया बताने वाले पार्षद कीर्ति घोपला को पुलिस ने भेजा जेल

मेरठ। पार्षद कीर्ति घोपला अपने यहां तालाब की खोदाई करा रहे थे। इसी दौरान महिला भाजपा कार्यकर्ता से उनकी झड़प हो गई। महिला कार्यकर्ता की शिकायत पर पार्षद के खिलाफ परतापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर को माफिया बताकर हंगामा करने और महिलाओं के साथ छेड़खानी करने के आरोपी सपा पार्षद कुलदीप उर्फ कीर्ति घोपला को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

महाकुम्भ में श्री श्री रविशंकर संग सुदर्शन क्रिया करेंगे 12 देशों के श्रद्धालु

बता दें कि पार्षद ने महिला द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया था। रात में ही पुलिस वालों से तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद पार्षद को जेल भेजा गया है। परतापुर के कंचनपुर घोपला निवासी पार्षद कीर्ति घोपला अपने यहां तालाब की खोदाई करा रहे थे। इसी दौरान एक महिला से उनकी झड़प हो गई। महिला भाजपा की कार्यकर्ता है। महिला की शिकायत पर पार्षद के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, जान से मारने की धमकी और जानलेवा हमले के आरोप में परतापुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया था

मीरापुर में बाजार में बाइक सवारों की फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी

। इसके विरोध में शुक्रवार रात पार्षद ने अपने परिजन और समर्थकों के साथ परतापुर थाने से लेकर कलेक्ट्रेट तक नारेबाजी की थी। इसी दौरान राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर को माफिया तक भी कहा था। इसको लेकर पुलिस ने पार्षद और उसके साथ रहने वाले 17 लोगों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया था। रात 2:30 बजे ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।

बसंत पंचमी पर किसी भी स्तर पर चूक की कोई गुंजाइश नहीं: योगी

यह भी पढ़ें :  राजनीति सेवा का माध्यम नहीं, बल्कि पैसा कमाने का सबसे तेज़ तरीका -  गोपाल काली  
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय