गाजियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की अध्यक्षता में एकीकृत जन शिकायत निवारण प्रणाली, 311, समीर ऐप तथा संभव के संदर्भों को लेकर सभी निगम के विभागों से बैठक हुई। बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ सभी विभागों के बाबू, कर्मचारी गण व कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित रहे।
नगर आयुक्त ने सभी से जन समस्याओं के निस्तारण के लिए चल रही कार्यवाही के बारे में जानकारी ली। मौके पर अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार भी उपस्थित रहे। इस दौरान नगर आयुक्त ने शिकायतों का निस्तारण ना होने पर अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई।
मुज़फ्फरनगर में डॉक्टर के पास नहीं है कोई डिग्री, कर दिया महिला का ऑपरेशन, डीएम को की शिकायत
मौके पर नगर आयुक्त द्वारा रामप्रस्था वार्ड संख्या 97 के शिकायतकर्ता त्रिलोकी चंद सिंह लवली से फोन पर बात कर जलकल विभाग द्वारा किए गए समस्या के समाधान पर फीडबैक लिया। जिस पर शिकायतकर्ता ने संतुष्टि जताई।
उद्यान विभाग टीम स्वास्थ्य विभाग टीम को आपसी समन्वय बनाते हुए शहर हित में कार्य करने के लिए कड़े निर्देश नगर आयुक्त द्वारा दिए गए। इसी के साथ काम में लापरवाही पाए जाने पर सस्पेंड करने की चेतावनी दी गई। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन शिकायतकर्ता से फोन पर वार्ता जरूर की जाए। गाजियाबाद नगर निगम शहर हित में 24 घंटे कार्य के लिए तत्पर है।