Sunday, September 29, 2024

मोदी ने ही किया है ओबीसी के लिए विकास,2024 में ओबीसी जिताएगा 400 सीट, केशव मौर्य ने किया दावा !

गुरुग्राम । सोमवार को यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा ओबीसी मोर्चा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डा. के. लक्ष्मण ने अध्यक्षता की। हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल खट्टर व उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  भी मौजूद रहे।

डॉ. के. लक्ष्मण ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसी ने सच्चे मन से ओबीसी समाज के उत्थान का काम किया है तो वह मोदी सरकार ने किया है। चाहे वो केंद्रीय मंत्रिमंडल में 27 ओबीसी समाज के लोगो को प्रतिनिधित्व देना हो या फिर ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देना हो। केंद्रीय विद्यालय से लेकर नीट परीक्षा में ओबीसी समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का काम मोदी सरकार ने किया है। ओबीसी समाज प्रधानमंत्री  का आभार प्रकट करता है और हम उन्हें विश्वास दिलाते है कि  आने वाले 2024 में ओबीसी समाज उन्हें ज्यादा बड़े बहुमत से एक फिर पीएम बनाने का काम करेगा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

विपक्षी दलों ने 60 साल नारे ही लगाए: मनोहर लाल

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने साठ साल में सिर्फ नारे ही लगाए कि  गरीबी हटाओ लेकिन गरीब लोगों के उत्थान के लिए कुछ नहीं किया, वहीं भाजपा ने जहां अंत्योदय का नारा ही नही दिया, मोदी जी के नेतृत्व में उसी भाव से गरीबों के कल्याण का कार्य भी किया। ओबीसी समाज के सभी प्रतिनिधियों को अगले एक साल केंद्र सरकार के अच्छे कार्यों को लेकर जनता के बीच में जाना चाहिए और लोगो को बताना चहिए कि  2014 के बाद देश के हर वर्ग का विकास करने का काम मोदी के नेतृत्व में हो रहा है।

2024 में 400 सीटें जीतकर बनाएंगे सरकार: मौर्य

उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार के चलते हम विकास के पथ पर अग्रसर हैं। दूसरी विपक्षी पार्टी कितना भी जोर लगा ले या प्रोपेगंडा कर लें, लेकिन आज ओबीसी समाज एकजुट होकर भाजपा के साथ मजबूती के साथ खड़ा है। जिन्हें भारत समझो यात्रा करनी चाहिए वो आज भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे है। हमें पूरा विश्वास है कि  2024 में एक बार फिर इन देशविरोधी ताकतों का हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। 400 सीटें जीतकर फिर से मोदी के नेतृत्व में सरकार बनायेंगे।

बैठक में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, ओबीसी कमीशन के चेयरमैन हंसराज अहीर, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान और ओबीसी मोर्चा के संगठन प्रभारी अरुण सिंह , ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संगम लाल गुप्ता ने भी संबोधित किया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय