नई दिल्ली। कालकाजी सीट से दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना चुनाव जीत गई हैं।
नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत में आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की हार के बीच आतिशी चुनाव जीत गई है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के रमेश विधूड़ी को पराजित किया है। इस सीट पर कांग्रेस की अलका लांबा बहुत बुरी तरह पराजित हुई है।
आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन और सौरभ भारद्वाज भी पीछे चल रहे हैं। जबकि गोपाल राय आगे चल रहे हैं।
द्वारका सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रदुमन राजपूत अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विनय मिश्रा से लगातार आगे चल रहे हैं।