Wednesday, February 26, 2025

प्रयागराज महाकुंभ के समापन पर्व महाशिवरात्रि में शिव मंदिरों में उमड़ा भक्तों का जन सैलाब

महाकुंभ नगर। पावन त्रिवेणी के तट पर 45 दिनों से चल रहे महाकुंभ 2025 के आखिरी स्नान पर्व महाशिवरात्रि में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। संगम और गंगा-यमुना में पुण्य की डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालु शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में जाकर भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक कर रहे हैं। बाहर से आए श्रद्धालुओं में खासतौर पर महाकुंभ नगर में बने पौराणिक शिव मंदिरों में भगवान शिव की आराधना और जलाभिषेक की उत्सुकता देखी गई।

 

 

मुज़फ्फरनगर में छात्राओं को दे दिया गया था गलत प्रश्नपत्र,परिजनों ने किया हंगामा, केंद्र व्यवस्थापक हुई डिबार

 

मेला प्रशासन की ओर से भी मंदिरों में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भगवान विष्णु का उपासना क्षेत्र प्रयागराज शिव आराधना के महापर्व महाशिवरात्रि में शिवमय हो गया है। ब्रह्म मुहूर्त से ही शहर के सभी शिव मंदिरों में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। त्रिवेणी के तट पर चल रहे महाकुंभ का आखिरी पुण्य स्नान करके श्रद्धालु निकट के शिव मंदिरों में पहुंच रहे हैं। सरस्वती घाट के निकट सिद्ध पीठ मनकामेश्वर में सुबह से लाखों लोग जलाभिषेक कर चुके हैं। सृष्टि के प्रथम शिव मंदिर के रूप में पुराणों में उल्लेखित दारागंज के ब्रह्मेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह से भक्तों का तांता लगा हुआ है।

 

 

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने डीएम को लिखी चिट्ठी- मुज़फ्फरनगर में कूड़ा कलेक्शन कंपनी का रोका जाए भुगतान !

 

मां गंगा में पवित्र स्नान कर शिव भक्त ब्रह्मेश्वर महादेव और शिवकुटी के कोटेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर रहे हैं। अरैल के विभिन्न घाटों में स्नान कर शिव भक्त निकट के सोमेश्वर महादेव मंदिर में भोले भंडारी का जलाभिषेक कर रहे हैं। महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व पर 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के संगम के पावन जल में पुण्य स्नान का प्रशासन का अनुमान है।

 

 

बुलंदशहर में दलित की बारात में घुड़चढ़ी पर हमला, दूल्हे व बारातियों को पीटा, सपा का प्रतिनिधिमंडल जाएगा आज

 

 

श्रद्धालुओं का यह जनसैलाब पवित्र नदियों में स्नान कर सीधे शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए जा रहा है। इसे देखते हुए महाकुंभ प्रशासन ने शिवालयों में भारी सुरक्षा व्यवस्था की है। सभी प्रमुख शिव मंदिरों में पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बल भी तैनात किए गए हैं। श्रद्धालु पूरी व्यवस्था और सुगमता के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपने-अपने गंतव्य स्थलों के लिए रवाना हो रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय